Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 16, 2026

स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर ट्रायल मैच के लिए दस टीम बनाई



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में प्रदेश के 18 मंडल के सभी जिलों में ट्रायल आयोजित कराए जा रहे हैं। इसमें मेरठ में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में भी पुरुष वर्ग में अंडर 17 और अंडर 14 के ट्रायल हुए। इसमें 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और इसके बाद ट्रायल मैच के लिए दस टीम बनाई गई हैं।

फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रदेश से आठ टीम हिस्सा लेंगी। इसमें वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रुहेलखंड, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाईगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स, सरयू स्ट्राइकर्स टीम होंगी। इनमें एक टीम वेस्ट यूपी मेरठ और सहारनपुर मंडल से चयनित होगी। इसमें अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 में पुरुष वर्ग में टीम बनेगी। इसके अलावा महिला वर्ग में अंडर 19 और अंडर 17 में टीम बनेगी। अंडर 14 और अंडर 17 के लिए दो दिन ट्रायल हुए। इसके आधार पर 200 से अधिक क्रिकेटरों को चुनकर अंडर 14 में छह टीम और अंडर 17 में चार टीम बनाई गईं। इन टीमों के बीच अब ट्रायल मैच होंगे और इसके आधार पर अंडर 14 में एक और अंडर 17 में एक टीम बनेगी। 

सोमवार से ही ट्रायल मैच की शुरूआत होगी। इस दौरान चयनकर्ता पंकज भारद्वाज, अहमदुल्ला, राजा, नीरज आदि मौजूद रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे से टूर्नामेंट को लेकर महिला वर्ग में अंडर 19 और अंडर 17 के ट्रायल होंगे। इ सके बाद पुरुष वर्ग में भी अंडर 19 के ट्रायल होंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान काफी संख्या में महिला क्रिकेटर और पुरुष क्रिकेटरों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here