नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पल्लवपुरम फेस-2 में
आयुर्वेदा एंड नेचुरल सेंटर चलाने वाली 26 साल की डॉक्टर खुशहाली का शव रविवार सुबह
उसके क्लिनिक में मिला। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है।
पल्लवपुरम के सी-54 रॉयल पार्क एक्सटेंशन निवासी खुशहाली की शादी 14 जनवरी 2026 को टीपीनगर के ईरश गार्डन निवासी मयंक चौधरी से हुई थी। बताया जा रहा है शादी मेट्रिमोनियल साइट से हुई थी। कुछ समय बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया और वह मायके में रहने लगी थी। उसके पिता बीएसएफ में दरोगा हैं और दिल्ली में तैनात हैं। खुशहाली करीब चार महीने से पल्लवपुरम फेस-2 की सर्विस रोड पर एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर क्लिनिक चला रही थी।
रविवार सुबह करीब 6.15 बजे वह
मायके से क्लिनिक के लिए निकली थी। सुबह 7.30 बजे भाई रजत किसी काम से क्लिनिक पहुंचा
तो फर्श पर शव पड़ा देखा। भाई का कहना है दोनों हाथ बंधे थे, हालांकि पुलिस ने इसकी
पुष्टि नहीं की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज
दिया। पुलिस ने क्लिनिक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं और स्टाफ
व परिवार से पूछताछ कर रही है। मौके पर कोई सामान बिखरा हुआ नहीं मिला।
ये कहना है थाना प्रभारी का
थाना प्रभारी भारत सारस्वत ने बताया
कि फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही
है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment