नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महावीर विश्वविद्यालय के महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा 1 अगस्त से 10 अगस्त तक 10 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सुबह से देर रात तक अलग-अलग चिकित्सकों एवं मेडिकल टीमों ने शिफ्टवार अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कांवड़ यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, प्राथमिक उपचार एवं अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार पैदल चलने से होने वाली थकान, पैरों में दर्द, चोट, कमजोरी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान श्रद्धालुओं को चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार और परामर्श प्रदान किया।
महावीर विश्वविद्यालय की यह पहल आस्था के साथ सेवा और मानवता का संदेश देने वाली रही। 10 दिनों तक चिकित्सकीय टीमों ने पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कांवड़ यात्रियों की सेवा की, ताकि श्रद्धालु अपनी धार्मिक यात्रा सुरक्षित और स्वस्थ रूप से पूरी कर सकें।
विश्वविद्यालय की ओर से इस सेवा कार्य में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों, मेडिकल टीमों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।
No comments:
Post a Comment