Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 2, 2026

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' महाअभियान का भव्य शुभारंभ


विश्वास राणा 
नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" महाअभियान का शानदार शुभारंभ हुआ। रविवार से शुरू हुआ यह अभियान पूरे वर्ष चलेगा।

विश्वविद्यालय के डॉ. सी.वी. रमन सभागार में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, वित्त निदेशक युवराज सिंह एवं कुलसचिव पीयूष पांडे ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर हजारों छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।

वर्ष भर चलेंगे एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस महाअभियान के तहत जागरूकता संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी, यूथ काउंसलिंग और शपथ समारोह सहित एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें हजारों विद्यार्थी, शिक्षक और प्रबंधन के लोग आम जनमानस को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे।

वक्ताओं ने कहा -
वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। विकसित भारत @2047 का सपना शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास के साथ-साथ नशा मुक्त युवा अभियान से ही पूरा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के इस अभियान की सराहना की।

प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग सिर्फ कड़े कानून से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए इस महायज्ञ में शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ हर नागरिक को व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेनी होगी। कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे ने कहा कि नशा मुक्त युवा से ही स्वस्थ, सशक्त एवं सुरक्षित राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम को वित्त निदेशक युवराज सिंह, कुलसचिव पीयूष पांडे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ. मानस रंजन पाणिग्रही, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नीतू पवार, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. आयशा वाहिद, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. अरुण गोस्वामी, डॉ. स्नेह लता, डॉ. योगेश्वर शर्मा, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित समस्त विभागाध्यक्ष एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here