Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 2, 2026

लावड़ की बेटी का कमाल: सारा रिज़वी ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में जीता गोल्ड, सरधना का बढ़ाया मान


नित्य संदेश ब्यूरो 
लावड़। कस्बा निवासी समी हसन की होनहार साहबज़ादी सारा रिज़वी ने मेरठ में आयोजित जिला स्तरीय 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह कस्बा लावड़ के लिए गर्व का क्षण है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह प्रतियोगिता मेरठ की शूटिंग रेंज पर आयोजित की गई थी, जिसमें जिले भर के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले में सारा रिज़वी ने बेहतरीन निशाना लगाते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। सारा की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे लावड़ कस्बे और सरधना विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है।

घर पहुंचकर दी मुबारकबाद
सारा की इस कामयाबी की खबर सुनते ही सरधना विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सैय्यद रेहानुद्दीन उनके आवास लावड़ पहुंचे। उन्होंने सारा रिज़वी और उनके वालिद समी हसन को फूल-माला पहनाकर मुबारकबाद दी और उज्जवल भविष्य की दुआ दी।

इस अवसर पर सैय्यद रेहानुद्दीन ने कहा, "सारा ने साबित कर दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। लावड़ जैसी छोटी जगह से निकलकर जिले में गोल्ड लाना पूरे क्षेत्र के लिए फख्र की बात है। यह जीत सरधना की तमाम बेटियों के लिए मिसाल और प्रेरणा बनेगी। ऐसी प्रतिभाओं को हर संभव मदद मिलनी चाहिए।"

सारा के पिता समी हसन ने बताया कि सारा बचपन से ही मेहनती है और उसका सपना राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करना है। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने सारा को आशीर्वाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here