रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। अगवानपुर निवासी प्रसिद्ध गौसेवक ठाकुर डी.के. रोहिल्ला ने एक बार फिर मानवता और गौसेवा की मिसाल पेश की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज एक गाय जो काफी प्यासी थी, पानी की तलाश में नीमका रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल पर पानी पीने गई थी। पानी पीते समय अचानक पैर फिसलने से गाय ट्यूबवेल में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में निरंतर गौसेवा के लिए पहचाने जाने वाले गौसेवक डी.के. रोहिल्ला तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सकुशल ट्यूबवेल से बाहर निकाला गया।
बताया जाता है कि ठाकुर डी.के. रोहिल्ला काफी लंबे समय से निरंतर गौसेवा में लगे हुए हैं और इससे पहले भी कई बेजुबानों की जान बचा चुके हैं। इस पुनीत कार्य में मनोहर, अरविन्द शर्मा, डॉ. सोनू, यादव सिंह, छोटू, विशाल, बिट्टू पाल, राजकुमार रोहिल्ला, कैलाश पाल, रिंकू, अमित, अमन आदि का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय लोगों ने डी.के. रोहिल्ला और उनकी टीम के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की है।
No comments:
Post a Comment