Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 1, 2026

डी.एम. पब्लिक स्कूल में अनुशासन समिति का गठन, विद्यार्थियों को सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारी

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। डी.एम. पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ़ में शुक्रवार को विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय की अनुशासन समिति का गठन किया गया।

समिति में यश त्यागी को हेड बॉय तथा राधिका खटाना को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। प्रियांशु को वाइस हेड बॉय एवं गुंजन को वाइस हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। खेल गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए रिहान को बॉयज स्पोर्ट्स कैप्टन तथा रीति चीमा को गर्ल्स स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया, वहीं अवतार सिंह एवं नंदनी खटाना को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन हेतु याशा खान एवं अनन्या वशिष्ठ को कल्चरल सेक्रेटरी बनाया गया।

विद्यालय के चारों हाउसों के लिए भी कैप्टनों की घोषणा की गई। जसविंदर, गगन, अर्नव एवं शुभम को क्रमशः सुभाष, टैगोर, अशोक एवं रमन हाउस का हाउस कैप्टन बनाया गया, जबकि ओजस्वी, अवनी, अलीज़ा एवं फिज़ा को गर्ल्स हाउस कैप्टन नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अनंत शर्मा, अमनप्रीत, अक्ष भारद्वाज, मोहम्मद आतिफ, नव्या, पूर्वी, कनिका एवं अंशी मित्तल को विभिन्न हाउसों का वाइस हाउस कैप्टन बनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन समिति विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विद्यालय के डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी एवं भागेश्वरी चौधरी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here