नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कांवड़ यात्रा के अवसर पर बेगमपुल स्थित हिंदू राष्ट्र सेवा संघ के सेवा शिविर में जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया।
संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने फीता काटकर कैंप का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और केमिस्ट एसोसिएशन हमेशा से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है।
इस अवसर पर संगठन के महामंत्री रजनीश कौशल, राजीव ग्रोवर, वैभव, पंकज, दिनेश कुमार, किशोर पहाड़ी, विनीत पाहवा (ही & शी) सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे और सभी ने शिविर के सफल संचालन में अपना सहयोग दिया। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार, दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है।
No comments:
Post a Comment