रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। नगर के दुर्गा कॉलोनी स्थित डॉ. तनवीर के क्लीनिक पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 51 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन हिटलर त्यागी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, इससे दान के साथ-साथ स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। वहीं नगर के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर एवं अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला एवं डॉ. अमित वर्मा ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिविर के आयोजक डॉ. तनवीर तौहीद ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. नसीम गुर्जर, डॉ. मुद्दसिर, डॉ. कासिम, डॉ. हदीसा, डॉ. बबलू खटाना, सपा नेता जर्रार अहमद, मुन्तयाज अली, तौसीफ, शाहिद, फैसल, फैज़ान, शमशाद, सलमान, फरहीद आदि का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment