Breaking

Your Ads Here

Friday, August 7, 2026

श्री वेंकटेश्वरा ने किया 21वें विशाल भण्डारा का आयोजन

 


विश्वास राणा

नित्य संदेश, दौराला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान में कांवड़ियों की सेवा हेतु 21वें विशाल भण्डारा, हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया गया। यह सेवा शिविर शिवरात्रि तक अनवरत चलेगा।


शिविर का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि के पिताजी शिव कुमार गिरि, मुख्य सेवादार आचार्य पंडित दीपक शर्मा, डॉ. पंकज चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा ने भगवान आशुतोष की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर, पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने सपरिवार एवं वेंकटेश्वरा परिवार के साथ विधिवत महादेव की पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा - "देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना करने से सर्व जगत का कल्याण होता है एवं समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। निःसंदेह रूप से महादेव का स्थान सभी देवों में सबसे ऊपर है। शिव जी की भक्ति का अर्थ है ज्ञान, ध्यान, बल, बुद्धि, शिक्षा, संस्कार एवं पुरुषार्थ में श्रेष्ठ फल को प्राप्त करना।" 


इस अवसर पर प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कांत दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पांडेय, वित्त निदेशक युवराज सिंह, मेरठ परिसर निदेशक डॉ. पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा, मयंक अग्रवाल सहित वेंकटेश्वरा परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here