Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 8, 2026

परीक्षितगढ़ मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट, पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर परीक्षितगढ़ मंडल के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर पुष्प वर्षा कर पदाधिकारियों ने अपना आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर परीक्षितगढ़ मंडल के पदाधिकारियों राहुल शर्मा व मोहित बंसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत सत्कार किया। भेंटवार्ता के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों और संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल तथा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं मंत्री दिनेश खटीक की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिनके मार्गदर्शन में परीक्षितगढ़ मंडल के पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान परीक्षितगढ़ मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों के प्रति अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here