Breaking

Your Ads Here

Monday, August 10, 2026

प्रबंध निदेशक ने ओएमएस कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन में स्थित ओएमएस (आउटेज मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमडीएम पोर्टल पर प्रमुख मंदिर स्थलों की सूची का अवलोकन किया और जलाभिषेक के दृष्टिगत मंदिरों को विद्युत आपूर्ति करने वाले फीडरों की फीडरवार आपूर्ति एवं आउटेज की समीक्षा की। प्रबंध निदेशक ने मंदिर स्थलों को विद्युत आपूर्ति करने वाले फीडरों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और ब्रेकडाउन होने पर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए के निर्देश दिए। सभी जनपदों में स्थापित कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण किया जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत सेक्टरवार तैनात रैपिड रिस्पांस टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी करें और कांवड़ यात्रा मार्ग से विद्युत लाइनों, पोलों आदि का निरीक्षण कर कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर रैपिड रिस्पांस टीमों का नेतृत्व करेंगे।


विद्युत लाइनों के कारण न हो व्यवधान उत्पन्न

प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर विद्युत लाइनों के कारण किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं होना चाहिए। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here