नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। इसमें रोनित ने 47, दिव्य ने 40, दिव्यांशु ने 39, हिमांशु ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से अविरल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। आईश और अर्जुन ने भी दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी की टीम 34.5 ओवर में 217 रन पर आल आउट हो गई। ऋषभ की टीम ने 25 रन से जीत प्राप्त की। जीटीबी की ओर से आदित्य ने 49, प्रिंस ने 44, पार्थ ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में आहद ने तीन, अभय ने दो, अरहान ने तीन विकेट लिए। मैच के बाद मुख्य अतिथि नीरज व हिमांशु ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को शिवरात्रि के मौके पर एकेडमी में अवकाश रहेगा।

No comments:
Post a Comment