Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 2, 2026

जामिया रहमत घघरौली के छात्रों ने राब्ता-ए-मदारिस की परीक्षा में लहराया परचम, इनाम देकर किया सम्मानित


इकराम चौधरी 
नित्य संदेश, सहारनपुर। राब्ता-ए-मदारिस इस्लामिया अरबिया दारुल उलूम देवबंद, शाखा पश्चिमी उत्तर प्रदेश जोन नंबर 3 की ओर से आयोजित सालाना इम्तिहान में जामिया रहमत घघरौली के छात्रों ने शानदार कामयाबी हासिल की है। हिफ्ज़ के विभिन्न दर्जों में छात्रों ने अहम पोजीशन प्राप्त कर मदरसे का नाम रोशन किया।

हाल ही में आयोजित मजलिस-ए-उमूमी के इजलास में इन कामयाब छात्रों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जामिया गुलजार-ए-हुसैनिया अजराड़ा मेरठ एवं जामिया रहमत घघरौली के खादिम मौलाना डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी ने सभी कामयाब छात्रों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह कामयाबी छात्रों की कड़ी मेहनत, वालिदैन की दुआओं और उस्तादों की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है। जामिया रहमत घघरौली के नाजिम मौलाना अब्दुल खालिक मुगीसी ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उस्तादों की लगातार मेहनत, बेहतर तालीमी निजाम और छात्रों की लगन से हर साल अच्छे नतीजे आ रहे हैं। यह पूरे इदारे के लिए खुशी और फख्र की बात है।

नतीजे इस प्रकार रहे -
हिफ्ज़ के दर्जों में अब्दुल वारिस मुगीसी पुत्र मौलाना अब्दुल माजिद मुगीसी और साकिब (टोडरपुर) ने प्रथम स्थान हासिल किया। मोहम्मद अहमद (दुमझेड़ा), उमर और अम्मार (धबेरा कलां) ने द्वितीय स्थान और अबूबकर (धबेरा कलां) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इजलास के दौरान मौलाना अब्दुल खालिक मुगीसी ने अपने हाथों से पोजीशन हासिल करने वाले सभी छात्रों को इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here