Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 2, 2026

प्रधानमंत्री के प्रेरक उद्बोधन से प्रेरित हुए श्री सत्य साई विद्या विहार, इंदौर के विद्यार्थी

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' विषयक राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण  हुआ,  इंदौर के 13 स्कूल का चयन किया गया था जिसमें विजयनगर स्थित श्री सत्य साइन स्कूल भी शामिल था।


श्री सत्य साई विद्या विहार रविवार, 2 अगस्त 2026 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' विषयक राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में देखा एवं सुना गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सहभागिता की।


कार्यक्रम में प्रारंभ में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' की विद्यार्थियों के साथ उपस्थित स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रतिज्ञा ली। नशे से दूरी बनाए रखने हेतु एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया गया, जिसमें नशे के दुष्परिणामों एवं नशामुक्त जीवन के महत्त्व का प्रभावी संदेश दिया गया।


तत्पश्चात अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में माननीय प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों एवं युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशा-मुक्त युवा ही विकसित भारत की सुदृढ़ नींव हैं। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, अनुशासन, नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


प्रधानमंत्री के विचारों ने विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं चरित्र निर्माण के प्रति नई चेतना का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अत्यंत एकाग्रता एवं उत्साह के साथ संबोधन सुना एवं माननीय प्रधानमंत्री जी से विद्यार्थी जीवन को और सुदृढ़ बनाने हेतु प्रश्न भी पूछे। साथ ही नशा-मुक्त समाज के निर्माण हेतु स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह प्रेरणादायी संदेश विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि श्री सत्य साई विद्या विहार सदैव शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सेवा एवं चरित्र निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here