नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास खंड परीक्षितगढ़ की ग्राम पंचायत ललियाना में रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा युवाओं, किसानों और संगठन की मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया।
सभा में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुदब्बिर अली ने युवाओं के रोजगार, किसानों की समस्याओं, शिक्षा, महंगाई तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सभा में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और उत्तर प्रदेश में 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नासिर त्यागी, मास्टर आसिफ अली, अब्दुल्ला, नूर मोहम्मद, अब्दुल सलाम, जफरयाब अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment