
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय के मार्गदर्शन में आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका वर्मा द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए मोटर दुर्घटना अधिकरण की बीमा कंपनियों के प्रबंधकों व अधिवक्ताओं के साथ प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई।
बैठक सचिव के कार्यकक्ष में आहूत की गई। इसमें बीमा कंपनियों के प्रबंधकों व अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक जनता को लाभान्वित किया जा सके। बैठक में संबंधित बीमा कंपनियों के प्रबंधकों व अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया तथा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किस प्रकार किया जा सकता है, इस संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
No comments:
Post a Comment