
रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। शुक्रवार को नगर पंचायत के तत्वावधान में सात दिवसीय मेला छड़ियान का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन हिटलर त्यागी ने फीता काटकर किया।
चेयरमैन ने बाबा गोगा जाहरवीर मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। इन्हें आपसी भाईचारे के साथ मनाने से ही क्षेत्र की पहचान बनती है। उन्होंने मेले में आए सभी लोगों से अपील की कि मेले को शांतिपूर्वक, मिलजुलकर और हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में मनाएं। मेला अध्यक्ष सभासद पिंकी जाटव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सभासद आदेश गुर्जर, संदीप जाटव, कपिल वाल्मीकि, शौकीन ठेकेदार, हेम कुमार, विकल गुर्जर, पराग सोनी, हरिओम त्यागी, कृष्ण चौधरी, राहुल त्यागी, इमरान तोमर, विष्णु अवतार रूहेला, बॉबी त्यागी, संदीप गौतम, पवन त्यागी, छिद्दा त्यागी, लवी जाटव, सभासद राजकुमार, खुशीराम, चंद्रसेन, प्रमोद त्यागी, रामसेवक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment