Breaking

Your Ads Here

Friday, August 21, 2026

विकास भवन सभागार में DM की अध्यक्षता में DCC/DLRC/DLSC की बैठक

सीएम युवा और पीएम सूर्य घर योजनाओं के लंबित आवेदनों पर DM ने जताई नाराजगी, बोले - लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में DCC/DLRC/DLSC की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनसरोकार से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, ऋण वितरण तथा बैंकों में लंबित आवेदनों के निस्तारण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना सभी संबंधित बैंकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मुख्य बिंदु:
1. लंबित आवेदनों पर नाराजगी: सीएम युवा योजना, पीएम सूर्य घर योजना सहित सरकारी योजनाओं में लंबित आवेदनों और ऋण वितरण में देरी पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित की योजनाओं में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

2. समिति गठित करने के निर्देश: उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि लंबित ऋण आवेदनों के प्रभावी निस्तारण के लिए समिति गठित कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए और बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि आवेदनों के लंबित रहने से जनपद की रैंक खराब होती है।

3. CSR फंड पर निर्देश: जिन बैंकों द्वारा बिना प्राथमिकता तय किए मनमाने ढंग से CSR फंड खर्च किया जा रहा है, उस पर भी नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि बैंकों के पास उपलब्ध अवशेष CSR फंड को जिला प्रशासन से समन्वय कर जनहित और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता वाले कार्यों पर खर्च किया जाए। बैंकों को CSR खर्च की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जिन बैंकों द्वारा ऋण आवेदन निस्तारण में लापरवाही की जाएगी, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर विधायक मेरठ कैंट, मुख्य विकास अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व विभिन्न बैंकों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here