Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 18, 2026

जनवाई में बढ़ रहा है आमजन का विश्वास...

• जनसुनवाई में, पुलिस कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक की व्यथा सुन, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित व उचित निराकरण के निर्देश


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। म. प्र. शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में  कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुन त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


 जनसुनवाई में कुल 107 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से आपसी पारिवारिक विवाद, आसपड़ोस के विवाद, आवेदक के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लोन लेकर धोखाधड़ी संबंधित, पैसों के लेन-देन, मकान/दुकान पर कब्जा करने, महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग करने, फाइनेंशियल फ्रॉड, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट/मकान, जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस संबंधित प्रकरण शामिल रहे।

पुलिस कमिश्नर द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्याओं एवं व्यथा को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समक्ष में एवं फोन के द्वारा भी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के संरक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।


जनसुनवाई के दौरान अति पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया तथा मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से भी काउंसलिंग कर, आपसी एवं पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे मामलों का शांतिपूर्ण एवं शीघ्र निराकरण संभव हो सके।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here