Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 18, 2026

20 अगस्त को रिलीज होगा ऐतिहासिक सॉन्ग "हम हैं ब्राह्मण" का टीजर


नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के बैनर तले लगातार नए प्रोजेक्ट्स दर्शकों के सामने आ रहे हैं। सुपरहिट सॉन्ग "आजाद परिंदे" की सफलता के बाद अब प्रोडक्शन हाउस अपनी ऐतिहासिक प्रस्तुति "हम हैं ब्राह्मण" लेकर आ रहा है। इस बहुप्रतीक्षित सॉन्ग का टीजर 20 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

निर्माताओं के अनुसार, "हम हैं ब्राह्मण" केवल एक सॉन्ग नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा, संस्कार और पहचान की भावना को समर्पित एक ऐतिहासिक प्रस्तुति है। सॉन्ग को बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। टीजर रिलीज के तुरंत बाद इसका फुल सॉन्ग भी रिलीज किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर विजय भारद्वाज हैं। टीम में डीओपी उमेश रवि, मेकअप आर्टिस्ट नरेश गुप्ता, एडिटर अमित आनंद, पीआरओ विकास झा, सेकंड डायरेक्टर सीमा डोवाल और डांस कोरियोग्राफर सचिन अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई है।

सॉन्ग में आरुषि तिवारी, सुष्मा राजपूत, सिद्धांत मिश्रा, संतोष कुमार, मोनिका खुराना और सचिन कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे। विशेष आकर्षण के तौर पर चाइल्ड आर्टिस्ट नवीन भारद्वाज और नेवान भारद्वाज भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

गौरतलब है कि विजय भारद्वाज पिछले करीब 20 वर्षों से बॉलीवुड और मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। अभिनय, निर्देशन और निर्माण के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ वे अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए न केवल फिल्मों और सॉन्ग्स का निर्माण कर रहे हैं, बल्कि नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच भी प्रदान कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here