
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। एम.टी.एच कम्पाउण्ड़ स्थित श्री गुलरेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के अवसर पर सुबह से ही भक्तों की लाईन लगी रही शाम को सनातनी विधायक गोलु शुक्ला जी ने महा आरती व शंकर भगवान, नाग देवता के दर्शन कर कार्यक्रम में भाग लिया।

मंदिर ट्रस्ट के सचित मनोज तोमर जी ने बताया की सुबह से ही मंदिर में रूद्राभिषेक एवं पुजन अर्चन पश्चात् दिन भर फलाहारी खिचड़ी का प्रशाद वितरण चलता रहा शाम को प्रसिद्ध गायक भजन गायक विपिन कसेरा की भजन संध्या ने समाँ बांध दिया, मनोहारी भजनों पर भक्त झुम उठे अनैक महिला व पुरुषो ने नृत्य प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के संरक्षक पं. कृपा शंकर शुक्ला , विधायक गालु शुक्ला , यशवंत गायकवाड़ , मनोज तोमर, रमेश यादव , राजेश पाण्डेय , अनवर खान , मनोज गोपाले , श्याम भावसार , महेन्द्र सिंह भदोरिया , लक्ष्मी नारायण साहू , लक्ष्मी नारायण पाठक , किशोर जैसवाणी , राजू खरे, श्रीमती सपना भदौरिया , रचना तोमर , उर्मिला तिवारी , हीरा मणी भावसार , सहित अनेक श्रदालू जन्म उपस्थित थे। कायक्रम की विशेषता यह रही की भजन संध्या में एक ही मंच पर शहर के चार प्रतिमाही कालाकार विपिन कसेरा, सुरेश शर्मा, कुंजन सिंह बुंदेला, कुणाल त्रिवेदी, गेंदालाल चौधरी, ने भी विपिन के साथ संगत की।
No comments:
Post a Comment