Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

"मेरी शान तिरंगा है, मेरा मान तिरंगा है" के गूंज के साथ मनाया आजादी का जश्न

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना जागृति फाउंडेशन और तिरुपति बालाजी गर्ल्स महाविद्यालय, खजूरी में देशभक्ति के नारों के बीच आजादी का जश्न बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।

कार्यक्रम में सद्भावना जागृति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महाविद्यालय में तिरंगा फहराया। महाविद्यालय के सचिव अजय त्यागी ने डॉ. भावना शर्मा और एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. गौरव मित्तल के साथ संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। झंडारोहण के उपरांत सभी को लड्डू खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई और देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा जी ने महाविद्यालय के सचिव अजय त्यागी को तिरंगा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. भावना शर्मा, डॉ. गीतांजलि चौहान, इंदु त्यागी, सहनुमा, राधा कश्यप, मन्नू और राज का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here