Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

कंकरखेड़ा में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने हर्षोल्लास से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कंकरखेड़ा, शिवलोक स्थित राजा बाल एकेडमी में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कंकरखेड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष नीरज मित्तल रहे। उन्होंने समिति के सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत महिला सदस्यों शशि बाला, इंदु रस्तोगी, आशा शर्मा, कुसुम लता एवं मंजू शर्मा सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।कार्यक्रम में जयवीर सिंह, चरण सिंह राणा, सोमपाल सिंह, शंकर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने देश प्रेम, देश की सुरक्षा, जंतर-मंतर पर सी.जे.पी. का प्रदर्शन, पेपर लीक और बिना चर्चा के लोकसभा सत्रावसान जैसे गंभीर विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर देशभक्ति की एक अलग ही छटा देखने को मिली, जब वरिष्ठ सदस्यों विमल कांत कौशिक, अजय मोहन शर्मा एवं नरेंद्र सिंह ने देशभक्ति गीत "ऐ वतन तेरे लिए" पर नृत्य कर सभी में जोश भर दिया। कार्यक्रम में जगदीश कुमार, अनिल कांत शर्मा, श्री पाल सिंह, ओम प्रकाश, सत्यपाल सिंह, सुमन कांत अरोड़ा, राजेंद्र कुमार कौशल, धर्म पाल, प्रसून रस्तोगी, डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, आर. पी. सिंह सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार रस्तौगी ने की, जबकि मंच संचालन यशपाल सिंह जांगिड़ ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here