Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

देशभक्ति से सराबोर हुआ किठौर, जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा


इकराम चौधरी 
नित्य संदेश, किठौर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बा किठौर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कस्बे भर में जगह-जगह ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक शिक्षण केंद्रों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। किठौर-श्यामपुर रोड स्थित मदरसा कौशर-उल-उलूम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव इकराम चौधरी, हाजी रईस, कारी शाकिर कासमी, डॉक्टर शादाब अली, मौलाना मुजीब सहित अन्य लोगों ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया।

नगर पंचायत किठौर कार्यालय में चेयरपर्सन पति सलमान मुनकाद व नावीद चौहान द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया गया। इसके अलावा किठौर के झंडा चौक, आरके कॉलेज किठौर, आरके पब्लिक स्कूल किठौर, मदरसा बैतुल उलूम, मदरसा रिहाना तथा अंबेडकर भवन में भी चेयरपर्सन पति सलमान मुनकाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कस्बे में चारों ओर देशभक्ति का माहौल रहा, बच्चों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

अपने संबोधन में सलमान मुनकाद ने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद मिली है, इसलिए देश की एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर सभासद जावेद जुबैर, आरिफ कुरैशी, कासिम आफताब, हाजी शकील, आबिद दूल्हाघर, इमरान मुनवा, नेता जी गुलफाम, पूर्व सभासद परवेज बारी, साईम रजा, चौधरी आसिफ, चौधरी मशकूर, जलीस त्यागी, बाबू जी इल्यास, नोफिल रूमानी, गुड्डे हबीब, आजाद कुरैशी, आतिफ हैदर, जानू सैफी, वसीम एजाज, गुल्लू, वाहिद ताहिर, अब्दुल्लाह राफा, ठेकेदार बाबू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here