नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आज 15 अगस्त को सुबह 11:00 बजे जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा खैर नगर बाजार में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी लेबर कमिश्नर, मेरठ राजेश मिश्रा जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात एसोसिएशन द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए नगर निगम के सुपरवाइजर श्री सनी मेहरोला व उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। पूरे मानसून के दौरान खैर नगर बाजार को स्वच्छ और जलभराव से मुक्त रखने के लिए टीम को फूल माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि इस मानसून में जहां पूरा शहर जलभराव की समस्या से जूझता रहा, वहीं खैर नगर बाजार में नगर निगम की सक्रियता से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई, जिसके चलते दवा व्यापारियों का व्यापार सुचारू रूप से चलता रहा।
कार्यक्रम चेयरमैन मोहिउद्दीन गुड्डू की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र भसीन ने की, जबकि समापन महामंत्री रजनीश कौशल द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया गया। इस अवसर पर संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment