Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 18, 2026

महिला ने नहर में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के बढ़ला रोड नहर पर एक महिला ने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही थाना प्रभारी केदार सिंह को सूचना मिली, उन्होंने तत्काल फैंटम पर तैनात सिपाही जितेंद्र को मौके पर भेजा। सिपाही जितेंद्र ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए महिला को नहर से बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने महिला को समझाया और भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत देकर उसे सकुशल घर वापस भेज दिया। पुलिस की इस तत्परता और मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here