Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 18, 2026

20 अगस्त को हरिहर मंदिर संभल में जलाभिषेक करेंगे शिव सैनिक



नित्य संदेश ब्यूरो

संभल। शिवसेना (यूबीटी) प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर व मुरादाबाद जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल संभल एसडीएम विकास चंद्र व सीओ संभल कुलदीप कुमार से मिला।


प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि 20 अगस्त को पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद से शिव सैनिक मुरादाबाद पहुंचेंगे और वहां से संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए कूच करेंगे। इस पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि हरिहर मंदिर का प्रकरण अभी कोर्ट में विचाराधीन है, शासन से इस संदर्भ में वार्ता करनी होगी, तभी अनुमति मिल सकती है। इस पर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि जब हरिहर मंदिर के विवादित स्थल पर नमाज हो रही है तो जलाभिषेक क्यों नहीं हो सकता?


धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि 20 अगस्त को हजारों की संख्या में शिव सैनिक हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। मेरठ से जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में सभी शिव सैनिक अपने निजी वाहनों से मुरादाबाद पहुंचकर हरिहर मंदिर के लिए कूच करेंगे। इस अवसर पर मेरठ युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य, जिला मीडिया प्रभारी कमल प्रजापति, प्रतीक कपूर, अरूण ठाकुर आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here