Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 18, 2026

परीक्षितगढ़ कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में हस्तिनापुर विधानसभा में संगठन सृजन अभियान संपन्न



नित्य संदेश ब्यूरो

परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में हस्तिनापुर विधानसभा में चलाए गए संगठन सृजन अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर अभियान को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की गई।


कांग्रेस नेता कैलाश बंसल गौतम ने कहा कि आपके एक-एक कदम ने कांग्रेस को गांव-गांव, बूथ-बूथ तक मजबूत किया है। तभी पार्टी मजबूत होकर आगे बढ़ेगी। आपका संघर्ष, मेहनत और समर्पण ही हमारी पार्टी की ताकत है।उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर विधानसभा में संगठन सृजन अभियान ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। इस अभियान को सफल बनाने वाले सभी जिला, ब्लॉक और बूथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। आप सबके सहयोग से ही कांग्रेस मजबूत हुई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here