Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 1, 2026

आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. की निदेशक मंडल की बैठक


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि0 की निदेशक मंडल की बैठक आहूत की गयी। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई तथा  प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में 10 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली डीजल वोल्वो वाहनो को एनसीआर क्षेत्र के बाहर अन्य एस0पी0वी0 में स्थानांतरित किये जाने हेतु नगरीय परिवहन निदेशालय लखनऊ को प्रस्ताव प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया। मेरठ एस0पी0वी0 को आवंटित 100 बसो में से 50 बसो के संचालन हेतु मेरठ-दिल्ली बाईपास एनएच-58 पर भूमि चिन्हित किये जाने हेतु उपाध्यक्ष एमडीए को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त 15 वर्ष पूर्ण करने वाली वाहनो के परमिट सरेंडर करने के भी निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, प्रबंध निदेशक मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि0 दीपक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि0 के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here