Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 1, 2026

आयुक्त व डीआईजी ने संबंधित अधिकारियो के साथ किया बाबा औघडनाथ मंदिर का निरीक्षण, व्यवस्थाओ का लिया जायजा


नित्य संदेश ब्यूरो                
मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे द्वारा संबंधित अधिकारियो के साथ बाबा औघडनाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया।  

 उन्होने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओ तथा कांवडियो के आने-जाने की व्यवस्था, निर्धारित रूट, बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने मंदिर समिति के सदस्यो से वार्ता कर मंदिर में समस्त व्यवस्थाओ के बारे मंे जानकारी प्राप्त की। सभी अधिकारियो ने बाबा औघडनाथ मंदिर में जलाभिषेक भी किया। 

 इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, उपाध्यक्ष एमडीए संजय कुमार मीणा, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, अपर आयुक्त अमित कुमार, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, मंदिर समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here