Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 13, 2026

महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा किया गया हर घर तिरंगा अभियान यात्रा का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुरलीपुर के छात्र-छात्राओं के सहयोग से महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भारत माता की जय एवं वंदे मातरम आदि जयकारो का उदघोष भी किया गया। आयोजन में महिला कल्याण विभाग की ओर से जेंडर स्पेशलिस्ट मो.इमरान,स्टाफ नर्स दीपांशी व प्राथमिक विद्यालय मुरलीपुर की प्रधानाचार्य अनुराधा एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here