Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

रजबन फुटबॉल ग्राउंड फिर बना तालाब, क्लब ने जताई नाराजगी

जलभराव से निपटने के लिए कैंट बोर्ड ने कराया था पुलिया का चौड़ीकरण, एक बारिश ने खोली पोल 

अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। रजबन स्थित फुटबॉल ग्राउंड एक बार फिर तालाब में तब्दील हो गया है। यह समस्या नई नहीं है, हल्की सी बरसात होते ही पूरा ग्राउंड जलभराव में डूब जाता है।

मामले को लेकर चंदा फुटबॉल क्लब एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व पार्षद प्रत्याशी राजेश यादव उर्फ सेठी ने कई बार छावनी परिषद प्रशासन को अवगत कराया था। उनका कहना है कि नालों की निरंतर सफाई न होने के कारण हल्की बारिश में भी ग्राउंड में पानी भर जाता है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए कैंट बोर्ड प्रशासन की ओर से सीईओ, इंजीनियरिंग सेक्शन हेड और सफाई अधीक्षक की टीम ने मौके पर निरीक्षण भी किया था। समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क के बीचों-बीच बनी पुरानी पुलिया को छोड़कर चौड़ीकरण किया गया और नाले का स्तर भी गहरा किया गया था। लेकिन सावन की एक ही बारिश ने प्रशासन के सारे दावों को धराशायी कर दिया। ग्राउंड फिर से तालाब बन गया।

क्लब अध्यक्ष सेठी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस ग्राउंड में खेल गतिविधियों के अलावा धार्मिक आयोजन भी होते हैं। जलभराव के कारण ग्राउंड किसी भी कार्यक्रम के लायक नहीं बचता। लंबे समय तक पानी भरे रहने से दुर्गंध उठने लगती है, जिससे आसपास के लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है और बच्चों व बुजुर्गों को सांस लेने में भी दिक्कत आती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here