Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

मदरसा मुफीद-ए-आम में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मेरठ कैंट विधानसभा के भूसा मंडी मछेरान स्थित मदरसा मुफीद-ए-आम में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समारोह में कैंट विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मदरसा परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने मदरसे के बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मदरसा प्रबंधन, शिक्षकगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here