नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बी.एस.के. मॉडल स्कूल कांकरखेड़ा में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. कर्मेन्द्र सिंह (मेरठ रत्न) द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों, तिरंगे और भारतीय संस्कृति की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। वहीं ग्रुप डांस में छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर देशप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि "आजादी हमें हजारों शहीदों के बलिदान से मिली है। हमें उनके सपनों का समृद्ध, सुरक्षित और विकसित भारत @ 2047 बनाने के लिए संकल्पित होना होगा। शिक्षा और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी है।"
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment