Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में जोश और उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. बृज भूषण, निदेशक संदीप गोयल, संजय गोयल, सचिन गोयल तथा प्रधानाचार्या श्रीमती स्वीटा ओझा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. बृज भूषण ने सभी को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को कर्मठ, योग्य और ईमानदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती स्वीटा ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि अपना कर्तव्य निभाते हुए राष्ट्र को समृद्ध एवं विकसित करने में योगदान देना ही सच्ची देशभक्ति है। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here