Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

एस. आर. इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। किला रोड स्थित एस. आर. इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. स्वतंत्र चौहान, प्रधानाचार्या श्वेता तोमर, मुख्य अतिथि शाहिद मंजूर, शिक्षा निदेशक एम. एस. मैथ्यू सहित समस्त शिक्षकगण, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं, भाषण, समूहगान और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया गया और विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्या श्वेता तोमर ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं है, बल्कि इसके साथ अनेक कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और देशप्रेम के साथ राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। निदेशक डॉ. स्वतंत्र चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि यह संकल्प लेने का दिन है कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देंगे।

इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। अंत में सभी छात्रों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जुबी अली ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गतिविधि प्रभारी पारुल त्यागी, सह संयोजिका अंजू शर्मा सहित सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here