Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में 80वां स्वतंत्रता महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। दिल्ली बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में आजादी के 80वें महोत्सव के अवसर पर हर्ष और उल्लास से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन डॉ. अंजुल गिरी ने प्रधानाचार्या श्रीमती संजया वालिया के साथ ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्र के सम्मान में झंडा गान प्रस्तुत किया। समारोह में बच्चों ने गायन और नृत्य के माध्यम से आजादी के महानायकों को नमन किया। कक्षा 11 की छात्रा कनक ने अंग्रेजी में तथा कक्षा 8 की छात्रा आराध्या ने हिंदी में स्वतंत्रता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों ने 'इतिहास का मैं आईना हूँ' गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन डॉ. अंजुल गिरी ने कहा कि 15 अगस्त केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि यह भारतीयों की आन, बान और शान है। 

प्रधानाचार्या संजया वालिया ने इस पावन अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों में शैक्षिक कौशल, आत्मविश्वास, वाक्पटुता, सहयोग और सहनशीलता जैसे गुणों का विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की आजादी दी जाती है। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक प्रयोगशाला, कला एवं कौशल विज्ञान जैसे शिक्षा के नए-नए तरीकों का उपयोग कर बच्चों के भविष्य को सुदृढ़ और सफल बनाने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों और स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here