Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 4, 2026

वार्ड 54 में हादसे को दावत दे रहा झुका हुआ सोलर लाइट पोल, बरसात में बढ़ा खतरा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। नगर निगम मेरठ के वार्ड नंबर 54 के अंतर्गत बनिया पाड़ा पुलिस चौकी के पास नाले पर लगा सोलर लाइट पोल क्षेत्रवासियों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। सोलर पैनल, लाइट और पूरा पोल एक तरफ झुक गया है, जो कभी भी गिरकर बड़ा हादसा कर सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मुख्य मार्ग है और पास में कपड़ा मार्केट होने के कारण दिनभर भारी भीड़-भाड़ और आवाजाही बनी रहती है। ऊपर से बरसात का मौसम शुरू हो गया है, जिससे पोल के गिरने का खतरा और बढ़ गया है। इसके साथ ही सोलर लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे शाम ढलते ही पूरे इलाके में अंधेरा छा जाता है और नाले के पास से निकलना जोखिम भरा हो जाता है।

इस संबंध में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी ने नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता निर्माण, प्रभारी पथ प्रकाश, अपर नगर आयुक्त, अवर अभियंता मार्ग प्रकाश और मुख्य लिपिक मार्ग प्रकाश को पत्र लिखकर जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अफजाल सैफी ने मांग की है कि किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए झुके हुए सोलर पोल को तत्काल सीधा किया जाए और बंद पड़ी सोलर लाइट को चालू कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को अंधेरे से मुक्ति मिल सके और लोग सुरक्षित आ-जा सकें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here