नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना सरधना क्षेत्र में कक्षा 10वीं की 15 वर्षीय छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर मेरठ व्यापार मंडल में भारी आक्रोश है।
मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि आरोपियों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने छात्रा के साथ वारदात को अंजाम देकर वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। छात्रा के परिजनों से 10 लाख रुपये की मांग भी की गई। इस प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
व्यापार मंडल ने इस मामले में आरोपी अमान अंसारी, अमन, जुबैर आदि के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई, रासुका लगाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर शीघ्र अति शीघ्र फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment