Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 18, 2026

4थीं इंदौर जिला गतका चैंपियनशिप 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न

• विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे इंदौर का प्रतिनिधित्व


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। गतका एसोसिएशन ऑफ इंदौर द्वारा,आयोजित 4वीं इंदौर जिला “गतका चैंपियनशिप”2026 का आयोजन मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को गुरुद्वारा खालसा बाग, चोइथराम हॉस्पिटल के सामने, इंदौर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19, अंडर-22, अंडर-25 एवं अंडर-30 आयु वर्गों के मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं गतका की पारंपरिक युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुरु सिंह सभा अध्यक्ष हरपाल मोनू भाटिया,सचिव बंटी भाटिया,जसबीर सिंह गांधी,त्रिलोचन सिंह वासु,देवेन्द्र सिंह गाँधी,राजू भाटिया एवं बाबा अमरीक सिंह जी आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के साथ-साथ अनुशासन एवं संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। 


उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


गतका एसोसिएशन ऑफ इंदौर के अध्यक्ष श्री सचप्रीत सिंह (सच सलूजा) ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सभी विजेता अगले माह आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में इंदौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।


कार्यक्रम समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here