Breaking

Your Ads Here

Monday, August 10, 2026

सपाइयों ने मनाया पूर्व सांसद फूलन देवी का 63वां जन्मदिन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी का 63वां जन्मदिन सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने संकल्प लिया कि दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्ग के पीड़ित लोगों को, विशेषकर आधी आबादी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सपा सड़क से लेकर सदन तक संघर्षरत रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं की आन-बान-शान थीं और अत्याचार, बलात्कार, उत्पीड़न व सामाजिक सरोकारों से पीड़ितों की आवाज थीं। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कश्यप, कहार, महर, बिंद, मछुआरा, तुरैहा, निषाद समाज से समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की गई। कहा गया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन वर्गों की महिलाओं को पूर्ण सम्मान व सुरक्षा देना ही सरकार का मूल मंत्र होगा और यही फूलन देवी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर चौधरी आस मोहम्मद, पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, नन्हे खान, फिरोज मलिक, अमित कुमार, संजय यादव, सलमान, हाजी यूसुफ, शादाब मलिक, मुस्लिम मंसूरी, समीर सैफी, फाजिल खान आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here