Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

शिवपुरम वार्ड 11 में निकाली गई तिरंगा यात्रा



सुमित सेन

नित्य संदेश, मेरठ, 14 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड 11 शिवपुरम में तिरंगा यात्रा निकाली गई।


तिरंगा यात्रा पिछले लगभग 25 वर्षों की परंपरा के अनुसार एसवीएन इंटर कॉलेज, शिवपुरम से आरंभ होकर मोदी चौक, बड़ा शिव मंदिर, कोमल स्वीट्स, ट्रांसफार्मर चौक, अमित फोटो स्टूडियो आदि क्षेत्रों से होते हुए पुनः एसवीएन इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। पार्षद नरेश कश्यप द्वारा वार्ड में हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया और लोगों को हर घर तिरंगा ध्वज भी भेंट किए गए।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मलियाना मंडल के मंडल अध्यक्ष वरुण राजपूत, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री मोहन राणा, सेक्टर संयोजक रामशरण सैनी, मंडल उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, अग्रीश जाटव, ललित जाटव, डॉ. राजकुमार जाटव, दीपक पाल, सोनू सेन, विकास सेन, राजेश गुप्ता, कविता जाटव, राजू जाटव, नीतू जाटव, गुलाम सिंह, हरीश जाटव, ललित प्रजापति, संजू प्रजापति, गौरव, मास्टर रतन लाल, कपिल कश्यप, रकम सिंह कश्यप, डॉ. मनोज शर्मा, शिवम कश्यप, सत्यम, सुंदरम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here