Breaking

Your Ads Here

Monday, July 20, 2026

ललिता गौतम हत्याकांड के घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में नीरज गौतम सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ से अजय सागर जिला प्रभारी, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के नेतृत्व में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंडल ने उनको बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड के घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की। जिसमें नीरज गौतम ने ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से बात की। 


प्रधान संगठन ने बताया कि "8 जुलाई को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित परिवार की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। समाज के जिम्मेदार लोगों में रवि गौतम, हिमांशु सिद्धार्थ, लवी प्रधान खजूरी सहित अन्य लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत कर जेल भेजे गए लोगों को जांच कराकर रिहा करने एवं एसएसपी मेरठ द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए, कस्टडी वैन में बैठे व्यक्ति पर थप्पड़बाजी करने के विरुद्ध जांच कराकर कार्यवाही की मांग की गई है।" साथ ही मेरठ में पिछले लगभग तीन वर्षों से लगातार हो रही दलितों की हत्याएं बढ़ते अत्याचार और शोषण के विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी।


उक्त मामलों का संज्ञान लेकर नीरज गौतम ने बताया कि "उक्त ललिता गौतम हत्याकांड मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। जिसमें पीड़ित परिवार को संपूर्ण न्याय और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराने के साथ-साथ उक्त प्रकरण में यदि लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की संलिप्त पाई जाते है तो उनके भी विरुद्ध जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।"


इसमें नरेंद्र खजूरी, सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य के रूप में भी उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंडल में अजय सागर, जिला प्रभारी राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के साथ विजेंद्र सिंह प्रधान, रूपसिंह प्रधान धनपुर, नवीन प्रधान गाज़ीपुर, संजू प्रधान धनपुरा, अमित जाटव, शिवम जाटव, राहुल जाटव आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here