Breaking

Your Ads Here

Monday, July 20, 2026

गैंगस्टर एक्ट मामले में एक और गिरफ्तार

गुलाम नबी

नित्य संदेश, किठौर। समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होकर अवैध रूप से धन इकठ्ठा करने वाले एक गैंग के आठ सदस्यों पर किठौर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही की। जिसमें एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया जबकि दो को पहले जेल भेज चुकी है। 

किठौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस ने ग्राम बोंदरा निवासी इमरान पुत्र रजा हुसैन को गिरफ्तार किया है। बताया कि अवैध शराब माफिया गैंग लीडर अजय उर्फ जगन पुत्र बृजपाल से जुड़े आठ लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिसमें दो सदस्यों गौतम और मदन को पहले जेल भेज चुकी है। इमरान को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया अन्य अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here