Breaking

Your Ads Here

Monday, July 20, 2026

सीबीएसई क्लस्टर-XIX एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीएम पब्लिक स्कूल के सार्थक खारी ने बढ़ाया विद्यालय का मान


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। डीएम पब्लिक स्कूल, परीक्षितगढ़ के होनहार छात्र सार्थक खारी ने सीबीएसई क्लस्टर-XIX एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हाई जंप (High Jump) स्पर्धा में 1.40 मीटर की शानदार छलांग लगाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

सार्थक खारी ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता हासिल की डी एम पब्लिक स्कूल का छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है डायरेक्टर रविंद्र चौधरी  विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने सार्थक को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सार्थक भविष्य में भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री रविंद्र चौधरी एवं श्रीमती भागेश्वरी चौधरी ने भी सार्थक खारी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "विद्यालय, विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।" उन्होंने खेल प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि "इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि विद्यालय के विद्यार्थी लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय परिवार ने सार्थक खारी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास जताया कि वे आने वाली प्रतियोगिताओं में भी नई ऊंचाईयां हासिल कर विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।"

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here