नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कंकरखेड़ा। शिवलोक स्थित किसान गर्ल्स इंटर कॉलेज में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति कंकरखेड़ा की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति के कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान "नैतिक मूल्यों के साथ धार्मिक मूल्यों का भी पतन" विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने समाज में लगातार गिर रहे नैतिक और धार्मिक मूल्यों पर गहरी चिंता व्यक्त की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखर वक्ता जयवीर सिंह एवं गौवर्धन पाल ने कहा कि बचपन में मिले संस्कार ही हमें जीवन जीना सिखाते हैं। दूषित संस्कार ही नैतिक और धार्मिक मूल्यों के पतन का मुख्य कारण हैं। यशपाल सिंह जांगिड़ एवं राजीव गुप्ता ने कहा कि संस्कार विहीन होने से ही समाज में भ्रष्टाचार और व्यभिचार को बढ़ावा मिलता है। समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रस्तौगी ने कहा कि आज नैतिकता का स्तर इतना गिर चुका है कि अयोध्या राम मंदिर के दान चोरी कांड पर हाईकोर्ट को बेहद कड़ी टिप्पणी करनी पड़ी। लोगों में अब गलत काम को लेकर शर्मिंदगी नहीं रही, सोच यह बन गई है कि गलत तभी है जब पकड़े जाओ। इस अवसर पर जगदीश कुमार, विमलकांत कौशिक, मुलख राज, श्याम सुंदर भाटिया, जयभगवान सिंघल, सोमपाल सिंह, यशपाल सिंह जांगिड़, हरपाल सिंह, शशि बाला, हेमलता, कुसुम लता, आशा शर्मा, मंजू सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment