Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 26, 2026

वन विभाग ने कांवड़ मार्ग पर की पेड़ों की छंटाई, बहसूमा क्षेत्र में कांवड़ यात्रा और यातायात सुगम बनाने को उठाया कदम

अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। वन विभाग ने बहसूमा क्षेत्र में आगामी कांवड़ यात्रा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पेड़ों की छंटाई का विशेष अभियान शुरू किया है। यह कदम बटावली नहर कांवड़ मार्ग पर कांवड़ यात्रा और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

एसडीएम मवाना संतोष कुमार और वनाधिकारियों के निर्देश पर रविवार दोपहर बटावली नहर कांवड़ मार्ग पर पेड़ों की बढ़ी हुई टहनियों को काटा गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा को बाधा रहित बनाना और बारिश के मौसम में संभावित दुर्घटनाओं को कम करना है। वनरक्षक अतुल स्वामी ने बताया कि नहर कावड़ मार्ग पर कुछ पेड़ों की शाखाएं काफी फैल गई थी कुछ स्थानों पर टहनियां सड़क की ओर झुक गई थी जिससे वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित हो रही थी विशेष रूप से रात और बरसात के समय इन शाखाओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता था वह विभाग के कर्मचारियों व श्रमिकों ने मशीनों तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की सहायता से बाहर निकली शाखाओं की छंटाई कर रहे हैं अतुल स्वामी ने यह भी बताया कि तेज हवाओं और बारिश के दौरान कमजोर शाखा टूटकर सड़क पर गिर सकती है जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पढ़ सकती है। 

रविवार को एसडीएम मवाना व वनाधिकारियों के आदेश पर बटावली नहर कावड़ मार्ग पर चरणबद्ध तरीके से पेड़ों की छंटाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त सूखे और क्षतिग्रस्त पेड़ों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि समय पर पेड़ों की छंटाई से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और बरसात के मौसम में सड़क हादसों की संभावना कम होगी वन विभाग ने इस दौरान सभी से यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने और कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here