अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। इसी कड़ी में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम संतोष सिंह और क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने बहसूमा क्षेत्र में गंगनहर पटरी के कांवड़ मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कांवड़ियों की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात और बटावली नहर पुल तक गंगनहर पटरी का जायजा लिया। इस दौरान कांवड़ शिविरों के संभावित स्थलों का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया गया।
हाई टेंशन लाइनों की ऊंचाई की जांच
अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइनों की ऊंचाई की भी जांच की उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए की सुरक्षा की दृष्टि से जहां भी आवश्यकता हो वहां समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाए इसका उद्देश्य कावड़ियों के आवागमन के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को समाप्त करना है एसडीएम मवाना संतोष कुमार और क्षेत्राधिकार पंकज लवानिया ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग,यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
मुख्य सड़क पर जल भराव का किया निरीक्षण
सैफपुर फिरोजपुर के समीप हरियाली पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बह रहे नाले के गन्दे पानी का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से समस्या के समाधान के निर्देश दिए और कहा की कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़क पर बह रहे गंदे पानी के बहाल को पूरी तरह बंद कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
कावड़ मार्ग वाले रास्ते पर पेड़ों की छंटाई का निर्देश
एसडीएम संतोष कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों को भी कांवड मार्ग पर झुक रहे पेड़ों की कटिंग करने और साफ सफाई करने का आदेश दिया।
अधिकारी बोले समय से सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी
एसडीएम संतोष कुमार और क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने आश्वस्त किया की कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएगी प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ,एसडीएम मवाना संतोष कुमार, थाना प्रभारी बहसूमा रविंद्र कुमार और वन विभाग से वनरक्षक अतुल स्वामी मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment