Breaking

Your Ads Here

Monday, July 27, 2026

कारगिल विजय दिवस पर सुभारती में वीर शहीदों को किया गया नमन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठः स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस भव्यगरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में मनाया गया। कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके परिजनों का भी सम्मान इस कार्यक्रम में किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साहसैनिकों के अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति उनकी कर्तव्यपरायणता के प्रति कृतज्ञता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। सुभारती विश्वविद्यालय के परिसर में अवस्थित कारगिल शहीद स्मृति उपवन में कारगिल के शहीदों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पण के साथ इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 

 

कार्यक्रम के दूसरे सत्र का आयोजन सत्यजीत रे प्रेक्षागृह में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर उमेश सिंह बावा, वीर चक्र, (सेनि.), कर्नल वी.एन.थापर(सेनि.),  सुभारती विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. स्तुति नारायण कक्कड़प्रति-कुलाधिपति मेज. जन. (डॉ.) जी.के. थपलियाल, एसएम (सेनि.), कुलपति प्रो.(डॉ.) मुनीश सी. रेड्डीमुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो.(डॉ.) शल्या राज, शहीद स्मारक एवं उपवन के अध्यक्ष डॉ. रोहित रविंद्र, सुभारती डिफेंस अकादमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी, एसएम (सेनि.), विश्वविद्यालयय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) एन.के.आहूजा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।




 मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर उमेश बावा, वीर चक्र, (सेनि.) ने अपने उद्बोधन में कारगिल युद्ध के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए भारतीय सेना के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य को याद किया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है और शहीदों के परिवारों का सम्मान करना वास्तव में राष्ट्र का सम्मान है। इसके साथ ही बिग्रेडियर बावा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के युवाओं को हमारे कारगील के शहीद सैनिकों से प्रेरणा लेनी चाहिए कि उनमें से अधिकतर युवा और जांबांज सैन्य धिकारियों व जवानों ने देश के लिए हंसत-हंसते अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया। आज का युवा केवल रील और सोशल मीडिया में व्यस्त है उसे इससे बाहर आकर भी देश को सशक्त बनाने के लिए काम करना चाहिए केवल सेना में जाकर ही देशभक्ति नहीं हो सकती है यह देश में रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक तथा सृजनशील क्रियाकलापों से भी की जा सकती है।  


 इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुभारती विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. स्तुति नारायण कक्कड़ ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहींबल्कि राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पणसाहस और त्याग का जीवंत संदेश है। हमारे वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की अस्मिता और अखंडता की रक्षा की है। ऐसे अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहींबल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला हैजहाँ विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेमअनुशासनसेवा और मानवीय मूल्यों का विकास किया जाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए एक सशक्तआत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो.(डॉ.) शल्या राज ने कहा कि हम सभी उन अमर शहीदों के कृतज्ञ हैं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने गीत के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कारगिल के अमर शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन किया। डॉ. शल्या राज ने आगे कहा कि देश की रक्षा में शहीद हुए सभी अमर बलिदानियों का त्याग और उनके आदर्श सदैव समाज और नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।


 इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) मुनीश सी. रेड्डी ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य और बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। हम गौरवान्वित हैं कि स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में हम शिक्षा के माध्यम से ऐसी पीढ़ी तैयार कर रहे हैं जो ज्ञानचरित्रअनुशासन और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों से ओतप्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतनासामाजिक उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शहीदों का बलिदान हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है और देशहित से बढ़कर कोई कर्तव्य नहीं।


 इसके पूर्व सुभारती डिफेंस अकादमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी, एसएम (सेनि.) ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कारगिल युद्ध की वीरगाथाओं का उल्लेख किया और युवाओं से राष्ट्र सेवा तथा देशभक्ति की भावना को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। अपने संबोधन के दौरान कर्नल त्यागी ने सुभारती समूह के संस्थापक एवं प्रख्यात राष्ट्रवादी शिक्षाविद् व समाजसेवी डॉ. अतुल कृष्ण के द्वारा प्रेषित संदेश को भी सभा के सम्मुख पढ़ा जिसमें डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा की सुभारती विश्वविद्यालय का 'कारगिल शहीद उपवनऔर शहीद स्मारक कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों की शहादत और भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस का प्रतीक हैं। यह स्थान हमें सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान और उनकी माताओं व वीरांगनाओं के त्याग की याद दिलाता है।

 

इस दौरान सुभारती विश्वविद्यालय की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कारगिल के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि आज हमें उन परिवारों का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हैजिनके अपनों के सर्वोच्च बलिदान के कारण देश सुरक्षित और गौरवान्वित है।


 कार्यक्रम के दौरान ललित कला संकाय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतोंनृत्य एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया और पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।


इस समारोह का संचालन डॉ. सीमा शर्मा व डॉ. अभिनव शर्मा ने किया वहीं समारोह के अंत में सुभारती विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कर्नल असीम कुकरेजा(सेनि.) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आयोजन में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।


 इस दौरान डॉ. सौकिन्द्र कुमार, डॉ. वैभव गोयल भारतीय, डॉ. सुधीर त्यागी, डॉ. मोनिका मेहरोत्रा, डॉ. मनोज कपिल, डॉ. रविंद्र कुमार जैन, डॉ. पिंटू मिश्रा, इंजी. आकाश भटनागर, डॉ. इंद्रनील बोस, डॉ. भावना ग्रोवर, डॉ. सुभाष चंद्र तिवारी, डॉ. रेणु मावी, डॉ. शशिराज तेवतिया, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनोज राज, कर्नल असीम कुकरेजा (सेनि.), समीर सिंह, डॉ. संतोष के. गौतम, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. आशुतोष वर्मा, डॉ. गौरव त्यागी, विवेक तिवारी, राम प्रकाश तिवारीसंजय जुगरान, जतिन, शुभम कौशिक, दीपक आदि के साथ विभिन्न विभागों व संकायों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here